मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवेदनों का सत्यापन करने के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुविधा मांगने जाने के मामले में नगर निजामुद्दीनपुरा निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी स्व. श्यामलाल गुप्ता तथा चंदा देवी पत्नी उमेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हम महिलाएं मेहनत मजदूरी कर परिवार को चला रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवेदन किया था। विभाग की तरफ से सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर सूची से नाम हटाने की धमकी दे रहे हैं। मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया जाए।