स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डाॅ. एसएन आर्या ने बुधवार को फीता काट कर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। कहा कि सरकार की इस मुहिम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। जन औषधि की दवाएं बाजार में बिक रही दवाओं से अत्यधिक सस्ती और अच्छी हैं। सरकार की इस मुहिम की लो सराहना कर रहे हैं। जन औषधि संचालक अमित कुमार ठठेरा ने कहा कि जन औषधि केंद्र के खुलने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। इस अवसर पर डाॅ. सूरज प्रसाद, डॉ. वाजिद, डॉ. अनिल सोनकर, डॉॅ. संगीता सोनकर शामिल रहे।