नगर के 45 वार्ड में सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग और सुविधा को मूल रूप से जमीन पर उतराने को लेकर शासन ने निकाय के मुख्य अभियंता कमलजीत सिंह को मऊ नगर पालिका का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसे लेकर बुधवार को नगर पालिका मऊ सहित जिले के सभी दस निकायों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के सभी वार्ड में नाला सफाई, जल जमाव, जल भराव और पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फील्ड विजिट भी की। बैठक में नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार, सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश शामिल रहे।