फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी चीनी मिल बंद बताकर गन्ना लदी ट्रालियां लौटाई, किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी में जिले की एकमात्र चीनी मिल है, लेकिन किसान आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल में अपना गन्ना देने को मजबूर हैं, कारण यहां किसानों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार और धांधली है। चीनी मिल बंद होना बताकर मिल प्रशासन ने सोमवार को गन्ना लदी 28 ट्रालियां लौटा दी। जबकि रविवार की शाम तक गन्ना तौल कराया गया था। ये ट्रालियां भी रविवार की शाम से ही मिल परिसर में खड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। गन्ना वापस ले जाने की बात पर किसानों ने चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 30 किलोमीटर दूर आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल पर ट्रालियों को भेजा गया, तब किसान शांत हुए। अवधेश बागी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो किसान अधिकारियों को कमीशन दे रहे हैं, उनके गन्ना लिया जा रहा है, चाहे जैसा भी हो। वहीं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने इस मामले में कुछ बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें