आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने व्यापम घोटाले के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आए दिन इस घोटाले से जुड़े लोगों की मौत पर इसे खूनी घोटाले की संज्ञा दी। जिला संयोजक अंकित कुमार राव ने कहा कि व्यापम घोटाले का खेल कहां से चल रहा है यह जनता को भली भांति मालूम है। इसमें सिलसिलेवार हो रही मौतों को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से इंकार नहीं कर सकते हैं। अखिलेश मौर्य ने कहा कि यह घोटाला व्यवस्था जन्य लिप्सा और खामियों से जुड़ा है। इसका कोपभाजन का शिकार युवा एवं उनके अभिभावक हुए हैं। यह रिश्वत के बुते परीक्षा में चयनित हुए लेकिन इसका खामियाजा योग्यता वाले लोग भोग रहे हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई कि मध्य प्रदेश की सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। पुष्पेंद्र रावत, शमीम अहमद, बृजेेश सोनकर, शैलेंद्र कुुमार, ज्ञानप्रकाश सिंह, धमेंद्र सिंह, प्यारेलाल सिंह, लालबहादुरआदि उपस्थित रहे।