फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पर पहुंची महिलाएं

Sat, 11 Jul 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज न होे पर महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंच गईं। निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर शिवदास राम और राजेश सिंह के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर भी चले। कुछ लोगों को हल्की चोट भी लगी। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मुकदमा दर्ज कराने शहर कोतवाली में पहुंचे। जहां पर शिवदास राम के पक्ष के लोगों की बात नहीं सुनने के बाद शिवदास के समर्थन में दर्जनों पुरुष और महिलाएं एसपी कार्यालय पर पहुंचे। और अपना प्रार्थना पत्र कार्यालय में दिया। वहां पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस हमारी बात नही सुन रही है। पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से जिसमें एक पक्ष से शिवदास राम उसके पुत्र श्रीराम और दूसरे पक्ष से राजेश सिंह सहित एक व्यक्ति का चालान शांतिभंग की धारा में कर दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें