फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें दिन भी जारी रहा धरना

Sat, 23 Sep 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहा आंदोलन शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठी रहीं। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि हमारी थाली खाली है। हमारी सोलह सूत्री मांगों पर मुख्यमंत्री के वादाखिलाफी  कर रहे हैं। बिंदुमती ने कहा कि भी बहनें हमारी भुखमरी के कगार पर है। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि भाजपा ने जो वादा संगठन के प्रदेश नेतृत्व से किया था,सत्ता में आने के बाद उससे मुकर रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें