फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर नकेल को लेकर होगा सुधार

Sat, 23 Sep 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते एसपी ललित कुमार सिंह।
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने अपना कार्यभार संभालने के तीसरे दिन पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिससिंग व्यवस्था में सुधार के संकेत दिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के साथ आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मित्रों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा मधुबन सर्किल के साथ ही महिला थाने की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा साइबर क्राइम और अपराधियों पर अंकुश लगाने के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। पहली प्राथमिकता उन्होंने त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को बताया।
विज्ञापन


 
शहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि नगर का त्योहार काफी संवेदनशील है। इसे शांति और सौहार्द से संपन्न कराए जाने की जिम्मेदारी पूजा समितियों एवं सभी वर्ग के संभ्रांत नागरिकों की भी है। वह पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस का सहयोग लें। कहा कि त्योहार पर इस बार सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरा भी मंगाया जा रहा है जो पूरे नगर का चक्रमण कर सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा।


नगर के विभिन्न चौराहों पर खराब पड़े सीसी टीवी को दुरुस्त कराया जाएगा। सुरक्षा के लिए बाहरी फोर्स पर्याप्त मात्रा में मंगाई जाएगी। कहा कि अपराधियों के धर पकड़ के लिए और पुलिस का जनता के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिसमित्रों का सहारा लिया जाएगा। बताया कि वह 1987 बैच के पीपीएस एवं वर्ष 2012 बैच के आईपीएस हैं। मेरठ एसपी, लखनऊ भ्रष्टाचार निवारण संगठन एसपी के बाद मऊ जनपद में बतौर पुलिस अधीक्षक उनकी तीसरी पोस्टिंग हैं। एसटीएफ में पांच साल तक बतौर अपर पुलिस अधीक्षक कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें