कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहा आंदोलन शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठी रहीं। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि हमारी थाली खाली है। हमारी सोलह सूत्री मांगों पर मुख्यमंत्री के वादाखिलाफी कर रहे हैं। बिंदुमती ने कहा कि भी बहनें हमारी भुखमरी के कगार पर है। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि भाजपा ने जो वादा संगठन के प्रदेश नेतृत्व से किया था,सत्ता में आने के बाद उससे मुकर रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होगी।