फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए सज गए शिवालय

Mon, 16 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को शिवालयों और मंदिराें में जलाभिषेक की पूरी तैयार कर ली गई है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालुओं का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन



 जो वहां से गंगा जल भर कर सुबह पैदल ही लौटेंगे और यहां स्थित शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।


इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 


महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने की चल रही तैयारी सोमवार को पूरी कर ली गई। नगर क्षेत्र में खास तौर से शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला,


भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान, रोडवेज शिव मंदिर, सिंधी बाबा की कुटी स्थित शिव मंदिर सहित मधुबन का शिवपुर पांति, कोपागंज, लैरोदोनवार सहित विभिन्न शिव मंदिराें पर भजन कीर्तन का क्रम सोमवार को ही शुरू हो गया।
विज्ञापन



नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भगवान शिव के विवाह की लीला का मंचन किया जाएगा। इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से शिवभक्तों की टोली गाजीपुर के लिए रवाना हो गई।


शिवभक्त मंगलवार को गंगाजल लेकर कोपागंज स्थित गौरी शंकर मंदिर पर पहुंचेंगे। उधर, रतनपुरा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रतनपुरा बाजार में 17 फरवरी को शिवभक्तों की ओर से शिव बारात जुलूस गाजे बाजे के बीच निकाला जाएगा।


जुलूस यशोदा चौक से प्रारंभ होकर गांव, बाजार का भ्रमण करते हुए भवानी माई मंदिर परिसर पहुंचेगा। जहां विधि विधान से शिव विवाह का मंचन होगा। यह जानकारी समिति संयोजक उमाशंकर व व्यवस्थापक मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें