फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गबन के मामले में समाप्त हो सकती दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट के आंगनबाड़ी केंद्र मोलनागंज के आकस्मिक निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुपस्थित मिलने और जांच के बाद खाद्यान्न गबन के मामले में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त हो सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों को अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभासद मनोज वर्मा ने 28 जून को जिलाधिकारी को पत्रक देकर मोलनागंज आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्ताओं के हमेशा अनुपस्थित रहने और खाद्यान्न गबन की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीपीओ रानीपुर ने 29 जून को केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें शिकायत सही पाई गई। एक जुलाई को कार्यकर्ता पूजा यादव और आभा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नौ जुलाई को दूसरी नोटिस जारी हुआ, जिसका जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद जिसके रानीपुर और फतहपुर मंडाव सीडीपीओ की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित हुई। 15 अक्तूबर को हुई जांच के बाद कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा यादव ने अपने मूल केंद्र मोलनागंज, द्वितीय चार्ज वाले केंद्र ताजपुर प्रथम पर हाट कुक्ड मील योजना का 1560 रुपये, 43 किलो गेहूं, 85.700 किलो चावल, ड्राई राशन गेंहू दलिया 84 किलो, चना दाल 87 किलो, फोर्टिफाइड तेल 78 पैकेट, फोर्टिफाइड चावल 225 किलो गबन किया गया है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आभा सिंह द्वारा अपने मूल केंद्र मोलनागंज, द्वितीय चार्ज वाले केंद्र मिर्जापुर पर हाट कुक्ड मील योजना का 4156 रुपये, गेंहू 71.700 किलो, चावल 152.300 किलो, गेंहू दलिया 18 किलो, चना दाल 3 किलो, फोर्टिफाइड तेल 5 पैकेट, फोर्टिफाइड चावल 78.500 किलो गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें