फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: करवा चौथ पर पति को छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर पर रविवार को एक युगल की शादी चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, युवती की शादी करीब नौ माह पहले हुई थी। मगर शादी से पहले उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। करवा चौथ के दिन युवती ने पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोपागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब नौ माह पहले शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती से हुई थी। मगर युवती के पहले से ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। शादी के दस दिन बाद ही वह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई थी। इस पर विवाद हुआ था। परिजनों के दखल और समझौते के बाद वह अपने पति के पास लौट आई थी। बताते हैं कि गत दिनों युवती फिर अपने पति को धोखे में रखकर प्रेमी के घर चली गई। पता चलने पर युवती के परिजन भी उससे नाराज हो गए। इधर, पति ने भी उसे छोड़ दिया। रविवार को करवा चौथ के दिन युवती ने अपने प्रेमी के साथ कोपागंज के गौरीशंकर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें