फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद कारागार का निरीक्षण किया । इस दौरान सचिव ने जेल अधीक्षक अविनाश गौतम तथा प्रभारी जेलर अजय कुमार झा तथा डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह से जेल के अंदर कैदियों के रखरखाव तथा कोरोना वायरस से बचाव के बावत जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिया । जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो भी नए बंदी जनपद कारागार में आ रहे हैं । उनकी जांच कराई जाए तथा उन्हें मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। सचिव ने जेल की बैरको, भोजनालय ,अस्पताल, महिला बैरक का रोजाना सैंनिटाइज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जेल अधीक्षक ने सचिव से जनपद कारागार में विद्युत सप्लाई की व्यवस्था सुचारू से उपलब्ध कराने के लिए स्वतंत्र फीडर लगाए जाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया। जिस पर प्राधिकरण के सचिव ने उन्हें आवश्यक कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में जेल में कुल 649 बंदी मिले। जिसमें 554 पुरुष तथा 33 महिला है। जिसमें 62 नववयस्क के बंदी शामिल है। जिसमें 128 पुरुष और चार महिला सजायाप्ता है। निरीक्षण में 4 महिला बंदियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे रहते हुए मिले। जिसमें दो लड़का और दो लड़की हैं । सचिव ने जेल अधीक्षक को महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल कराने तथा उन्हें समय-समय से दूध और अन्य सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिलाओं से पूछताछ किया जिसमें बच्चों के साथ रह रही महिलाओं ने समय से भोजन और नाश्ता तथा बच्चों को दूध मिलने की बात बताई। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। वहीं पुरुष बंदियों ने भी कोई शिकायत नहीं किया । उन्होंने बताया कि समय से भोजन और नाश्ता मिलता है। साथी कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैंरको का सैनिटाइज कराया जाता है । निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिला बंदी कुसुम देवी, लालती देवी, लालती, विमला देवी, साहिना और लालती देवी से उनके स्वास्थ्य और भोजन आदि के बारे में पूछताछ किया।
विज्ञापन

वही पुरुष बंदियों में दुर्गा चौहान, रविंद्र कुमार ,राहुल राजभर, शैलेंद्र चौहान, मन्नू चौहान, हैदर और राधेश्याम राजभर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर उनको जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया। सचिव ने सभी से जेल के अंदर कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने और मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक अविनाश कुमार गौतम ,प्रभारी जेलर अजय कुमार झा ,डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह के अलावा पैनल तअधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, सहायक सिस्टम आफिसर आरिफ और धीरज त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें