फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा चरण भी कराएं पूरी पारदर्शिता के साथ: डीएम

Sun, 11 Oct 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए  सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक रविवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई।
विज्ञापन



 इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए  जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार से प्रथम चरण का चुनाव  सकुशल  और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है , उसी प्रकार द्वितीय चरण के मतदान के लिए भी सभी को पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ तत्पर रहना होगा।


उन्होंने सभी अफसरों का आह्वान किया कि आप पूरी  पारदर्शिता के साथ अगले चरण के मतदान कराएंगे। कहा कि  सभी अधिकारी शांतिपूर्ण ,स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष  मतदान सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
विज्ञापन



 इसमें किसी भी प्रकार की  लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने सभी पुलिस  अधिकारियों को शालीनता के साथ बूथों पर मतदाताओं से पेश आने के निर्देश दिये एवं  निष्पक्ष चुनाव कराने व अराजक तत्वों पर भी नजर रखने के निर्देश दिये।  इसी क्रम में अपर  जिलाधिकारी समीर वर्मा द्वारा अगले चरण के मतदान के लिए  विस्तार से पुलिस एवं सेक्टर अधिकारियों को  उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन



बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह प्रत्यक पुलिस अधिकारी को सुरक्षा संबंधी गहन जानकारी दी और कहा कि गैर जनपदों से लगने वाली सीमाओं पर बैरियर लगाकर आहर से आने वालों पर सर्तक नजर रखी जाए। इसके किस भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी सहित सम्बन्धित पंचायत चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें