फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसडीएम ने वृद्धाश्रम में मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
वृद्धो को गर्म कपड़े देती एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री
विज्ञापन
वलीदपुर। उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने मुहम्मदाबादगोहना के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार को ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गर्म कपड़ा वितरित किया। एसडीएम को अपने बीच पाकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल गए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।एसडीएम ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराए और भोजन भी कराया। उन्होंने वृद्धाश्रम के कर्मचारियों से भी बातचीत कर वहां रहने वाले बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई, खानपान, स्वास्थ्य और रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक लाची राम, बेचू, सत्यपाल आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें