मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं शैक्?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। गालिबपुर स्थित किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को क्वांटम लीप 4 के तहत छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की लगाई यह विज्ञान प्रदर्शनी देश के उज्जवल भविष्य का संकेत है। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार मॉडलों से देश में सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आधुनिक भारत के उत्थान की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया गया। वैज्ञानिकों सीवी रमन, नील आर्मस्ट्रांग, कल्पना चावला, एपीजे अब्दुल कलाम, बिल गेट्स, शान पावेल का रूप धर कर छात्रों ने उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। प्रदर्शनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्टेज वाटर ट्रीटमेंट, रोबोटिक बायोगैस, हाइड्रोफोनिक फार्मिंग, हाइड्रोलिक कार पार्किंग सिस्टम, डीएनए, राकेट लांचर सिस्टम, इलेक्ट्रिक कार, सोलर सिस्टम ने लोगों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम क्षिप्रा पाल ने छात्रों को भविष्य का वैज्ञानिक बताते हुए देश सेवा करने का संदेश दिया। कहा कि जब वैज्ञानिक खोजों का उपयोग मानव विकास की जगह विनाश और पतन के लिए होगा तो यह विश्व की शांति के लिए खतरा और पूरी मानवता के लिए घातक होगा। चेयरमैन डॉ .प्रवीण मद्धेशिया और डायरेक्टर मोनिका मद्धेशिया ने आभार जताया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉक्टर राजेश मिश्रा, अन्नू श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।