फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद कसबे में निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा

विज्ञापन
अमिला कस्बा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाथी- घोड़ा के साथ शामिल लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। अमिला नगर के मध्य चौक पर स्थापित गणेश महोत्सव का समापन रविवार को श्रद्धालुओं के हवन पूजन के साथ हो गया। हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा नगर क्षेत्र में निकाली गई। श्रीगणेश उत्सव परिवार द्वारा मध्य चौक पर पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया था। हवन पूजन के बाद देर रात भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। रविवार को नगर क्षेत्र में ढोल डीजे व ताशे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ नगर के सदर बाजार कोट मुहल्ला, टेढ़ी गली, हनुमान मंदिर पूर्वी चौक आदि मुहल्लों से होकर गुजारी। नगर क्षेत्र में भ्रमण के बाद देर शाम को श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन दोहरीघाट के पास पावन सरयू नदी में किया गया। इस दौरान शुभम, अभय, सुनील, महेश, रामु, सामू, चिक्की, बबलू, आशीष, सौरभ, आकाश जयसवाल, अभिषेक, निकेतन, जितेंद्र, मंटू,चन्दन, विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें