फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह उखड़ी मखदुमपुर-बोझी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। छोरस धरौली गांव मोड़ से दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली मखदुमपुर-बोझी सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। बन गए गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं चेते। यही वजह है कि अधिकारियों की उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। घोसी और मधुबन विधानसभा के 24 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग पिड़ऊथ सिंहपुर, मखदुमपुर होते हुए बोझी को जाता है। यह मार्ग जगह-जगह टूट कर गढ्ढे में बदल गया है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरौली के प्रधान रामबचन और समाजसेवी संजय सिंह परमार कहते हैं कि सड़क के खराब होने से लोगों को अमिला होकर बोझी जाना पड़ रहा है। इसके चलते समय और धन की बरबादी होती है। घोसी नगर के तारिक जफ़र आजमी ने जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी ने कहा है कि सड़क के खराब होने से इलाकाई लोग परेशान हो रहे हैें। जनहित को देखतेे हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें