फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सम्मान नहीं झुकने देता है सैनिक

विज्ञापन
नगर के ताजोपुर स्थित सैनिक नर्सिंग स्कूल में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौजूद मौजूद पूर्व स? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर स्थित सैनिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन परिसर में रविवार को भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए देशहित को सर्वोपरि बताया। कहा कि सैनिक देश के सम्मान को नहीं झुकने देता है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि एक सैनिक अपने युवा वस्था में देश की सेवा करता है और बहुत से विषम परिस्थितियों को झेलते हुए देश सम्मान की रक्षा करता है। सेवानिवृत्त स्काड्रन लीडर राखी अग्रवाल ने कहा कि हम भले ही सेवानिवृत्त हैं लेकिन जागृत रह कर देश के आन, बान और शान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रद्रोहियों की पहचान कर देश की सच्ची सेवा करने का प्रण लेना होगा। इस अवसर पूर्व सैनिक परमात्मा सिंह, सभाजीत सिंह, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव बचन राजभर, कर्नल डीपी सिंह, सुरेंद्र, नंदलाल सिंह, मंगला सहित सैकड़ों सेवानिवृत्त सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें