फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू फिर बढ़ने लगी, देवरांचल में लौटने लगा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के देवरांचल में सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने की रफ्तार फिलहाल धीमी है, लेकिन जलस्तर में फिर से वृद्धि होने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। करीब एक सप्ताह पहले सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु के करीब पहुंचने के बाद तेजी से घटने लगा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे हाहा नाला रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 65.24 मीटर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह यह 65.16 मीटर था। यानी 24 घंटे में जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। नदी का खतरा बिंदु 66.31 मीटर है। गत माह नदी ने 66.06 मीटर की अधिकतम ऊंचाई को छुआ था। इसके बाद पानी लगातार घटते हुए 65 मीटर से भी नीचे पहुंच गया था। इससे देवरांचल के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है।
जलस्तर बढ़ने के कारण गांवों के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। इससे किसानों के साथ पशुपालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है। हाहा नाला रेगुलेटर पर तैनात अवर अभियंता मुहम्मद इमरान ने बताया कि पिछले चार दिनों से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ाव की ओर है। हालांकि, अभी पानी बढ़ने की रफ्तार धीमी है। नदी का जलस्तर फिलहाल खतरा बिंदु से करीब एक मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें