बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम फोरलेन के पास ट्रेलर चालक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। बुधवार को पुलिस ने हत्या में शामिल ट्रेलर के खलासी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका से बात करने से नाराज होकर ट्रेलर चालक की हत्या की थी।
सरायलंखसी एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि बढुआगोदाम स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास मंगलवार की सुबह एक डंफर ड्राइवर का शव उसके ही ट्रेलर में मिला था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हत्या करेने के बिंदू पर पुलिस जांच में जुटी थी। मामले में फरार चल रहे खलासी शिवकुमार को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
बताया कि मृतक चालक संतोष और वह गोरखपुर की प्रभा कंट्रक्सन कंपनी का डंपर चलाता थे। बताया कि वह एक लड़की से फोन पर बात करता था और उससे शादी भी किया था। आरोप लगाया कि एक दिन ही चालक संतोष कुमार चोरी से उसके मोबाइल से उसकी प्रेमिका का नंबर निकाल लिया और उससे बातें करता था।
मंगलवार को जब संतोष कुमार सो गया तब खलासी शिवकुमार ने संतोष की मोबाइल चेक किया तो उसी लड़की से बात करते हुए रिकार्डिंग को सुन लिया। इससे नाराज खलासी शिवकुमार ने डंपर चालक पर रॉड से हमला कर हत्या करके मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि डंफर का खलासी शिवकुमार संवारे गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपराबसंत गांव का निवासी है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।