फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह न फैलाए, वरना होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना मरीजों को लेकर कोई अफवाह न फैलाए, यदि ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन नहीं करना है। ऐसा होने पर प्रधान के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यह जानकारी दी। उन्होंने जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि किया। बोले मरीज दिल्ली में मजदूरी का काम करता था, दिल्ली से आने और घर में रुकने तक युवक सिर्फ चार लोगों के संपर्क में रहा है। बताया कि अहिलाद गांव की सीमा को चार सौ मीटर के रेडियस में हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। उसके परिवार के चार सदस्यों पिता, माता, भाई और एक दोस्त को क्वारंटीन किया गया है। इनकी सेंपलिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहाकि अब जिले की सीमा में कोई भी प्रवासी पैदल नहीं चलेगा। इसके लिए चारों तहसीलों पर बसों की व्यवस्था की गई है। जो पैदल आने वाले प्रवासियों को बस में बिठाकर जिले की सीमा पर छोड़ देंगी। उदाहरण के रुप में मुहम्मदाबाद से शुरु होने वाली जिले की सीमा से पैदल आने वालों को बस में बिठाया जाएगा, यदि उन्हे गोरखपुर जाना होगा तो उन्हें दोहरीघाट बलिया जाना होगा तो रतनपुरा की सीमा पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें