मऊ। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय एवं आयुष मिशन उप्र के अनुशंषा पर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध चौबे के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जनपद के सभी विकास खंडों में कोरोना से लड़ाई में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे सफाईकर्मियों एवं विकास खंड स्तर के कर्मचारियों के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक औषधि की दो हजार फाइलें मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने घनश्याम सागर ने बताया कि जनपद की 675 ग्राम पंचायतों में कोरोना महामारी से के लिए पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी,अधिकारी शासकीय कार्य करते हुए जनजागरूकता के निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। सीडीओ राम सिंह वर्मा ने पंचायती राज विभाग के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक औषधि वितरित किया।सीडीओ ने बताया कि सभी ब्लाकों पर इस दवा को भेज दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डा.रामशब्द सिंह, डा. प्रमोद गुप्ता, डा. पन्नालाल यादव, रामअवध, अभिषेक सिंह सेंगर, शामिल रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी से आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया7 इस मौके पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी हिना खान भी मौजूद रहीं , प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें भी दवा की100 फाइलें कर्मचारियों को वितरण के लिए दिया।