फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदहाल है गालिबपुर जाने वाला मार्ग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के गालिबपुर गांव का गड्ढों में तब्दील मार्ग ।संवाद
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग से गालिबपुर गांव को जाने वाला लगभग एक किमी लंबा मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। जगह-जगह सड़क के टूटने के कारण आना जाना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियाें को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मरम्मत नहीं हो सका है। गालिबपुर मार्ग की हालत दिन ब दिन दयनीय होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के आसिफ, राहुल, सुरेश, हरिकेश, भीम कुमार, सुफियान का कहना है कि क्षेत्र के लोगों का मुख्य मार्ग बदहाल होने से विकास गति धीमी हो गई है। सड़क खराब होने से समय से गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। इस बाबत उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी मामले को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें