फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गड्ढे में तब्दील हो गया है कादीपुर बस्ती जाने वाला मार्ग

विज्ञापन
घोसी नगर के कादीपुर से फोर लेन को जाने वाली जर्जर सड़क।संवाद
विज्ञापन
घोसी। नगर के कादीपुर बस्ती से मखदुमपुर से फोर लेन को जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

आए दिन वाहन चालक सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल हो जाते हैं। इस संबंध में ओम प्रकाश रंजन, चंद्रशेखर राम, देवेंद्र कुमार, राजन, सूरज कुमार, नीरज कुमार का कहना है कि खराब सड़क की मरम्मत कराए जाने के लिए सबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जल्द की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें