फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सात मीटर की जगह साढ़े तीन मीटर बना रहे सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले कोपागंज भातकोल मार्ग पर अधर में लटका कार्य गत मंगलवार को शुरू होने पर लोगों में खुशी थी। तीन वर्ष से 50 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा कार्य रुका था। तीन वर्ष बाद भी उसके निस्तारण किए बगैर साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज के भातकोल मोड़ से लेकर भातकोल बाजार होते हुए मुहम्मदाबाद घोसी मधुबन तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया गया है। इसके तहत इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाना था। आबादी वाले क्षेत्र में सीसी ड्रेन का भी निर्माण होना था।
फरवरी 2020 को महीने में 33.01 करोड़ रुपया शासन से स्वीकृत किया गया। जिसको मई 2020 तक पूर्ण करना था। ग्रामीण क्षेत्रो में सड़क का निर्माण योजना के अनुरूप हो चुका है। जिसमे मानक के अनुरूप इस निर्माण कार्य में न तो पोल हटाया गया और नहीं अतिक्रमण। पुरानी सकरी सड़क के बराबर ही सीसी रोड का निर्माण हो गया।
विज्ञापन

इस रोड पर ही ट्रांसफार्मर और अतिक्रमण के चलते 50 मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था। आखिरकार तीन वर्ष बाद मंगलवार को 50 मीटर सड़क का निर्माण बिना अतिक्रमण हटाए सात मीटर की जगह केवल साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाने कार्य शुरू किया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा है।
भाजपा नेता प्रमोद राय का कहना है कि सड़क से अतिक्रमण हटवाते हुए सात मीटर चौड़ी बनाने की लड़ाई विफल हो गई। क्योंकि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि वहां राजस्व की जमीन चार मीटर चौड़ी है। उतनी ही जमीन में आरसीसी बनाया जा रहा है। यदि स्थानीय लोग अपनी स्वेच्छा से जमीन दें तो सड़क चौड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें