नगर पालिका के विस्तार के बाद पहले चरण में जहां मिर्जाहादीपुरा से लेकर अमारी पुलिया तक नगर पालिका की ओर से डबल आर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। अब दूसरे चरण में राज्य राजमार्ग 34 पर एक किलोमीटर तक स्ट्रीट लाइट का दायरा बढ़ाकर ब्रह्म बाबा स्थान तक कर दिया गया है। राज्य राजमार्ग पर दोनों तरफ डबल आर स्ट्रीट लाइट लगने से अब शहर से लगभग 12 किलोमीटर तक लोग रात में भी दूधिया रोशनी के बीच सफर कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसका और भी विस्तार होगा, इससे आवागमन और भी सुलभ होगा।
इसके पहले भी करीब चार करोड़ रुपयेे की लागत से गाजीपुर तिराहा से लेकर अमारी पुलिया तक डबल आर्म स्ट्रीट लगाई गई थी। सभी पोल बीच डिवाइडर पर लगाए गए है। हर सौ मीटर पर फाउंडेशन बनाकर पोल लगाए गए है, जिससे सभी मजबूत रहे। सभी पोल पर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से अंडर ग्राउंड बिजली का कनेक्शन दिया गया है। साथ ही सभी पोल पर रेडियम वाले स्टीकर लगाए गए है, जो संकेतक का काम करेंगे। स्थानीय लोगों कोे कहना है कि दो लेन का मार्ग बनने के बाद अत्याधुनिक पोल और लाइट लगने से शहर की सुंदरता को जहां चार चांद लगेगा वही दूसरी तरफ रात में उजाला होने से दुर्घटना में भी कमी आएगी। इस बाबत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका के विस्तार के बाद से पहले मिर्जाहादीपुरा से अमारी पुलिया तक डबल आर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी अब उसका दायरा करीब आधा किलोमीटर और बढ़ाकर ब्रह्म बाबा के स्थान तक कर दिया गया है।
चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात