फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अपार आईडी के साथ ईमेल पर मिलेगा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए परीक्षार्थियों को साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से नई व्यवस्था की है। तीन तरीकों से परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने विद्यालय वार छात्रों का ईमेल सहित सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कराया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में जिले के 135 परीक्षा केंद्रोें पर 39271, इंटरमीडिएट में 40902 सहित 80250 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल तीन तरीके से परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।
पहला पुराना तरीका यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर, दूसरा अपार कार्ड के माध्यम से और तीसरा अपनी ईमेल पर परिणाम देख सकेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के ई-मेल आईडी पर भेजने की तैयारी चल रही है। स्कूलों से छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल आईडी को विद्यालयवार पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के अपार कार्ड भी बनाए गए हैं। इन्हें भी लिंक कर दिया गया है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि बोर्ड की ओर से ई-मेल आईडी, छात्रों की यूनिक आईडी नंबर आदि सभी कुछ बनाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें