फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी हादसे के इंतजार में हैं जिम्मेदार, क्या हर काम मंत्री जी से कहना होगा : अरशद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में पहाड़पुरा में एक बिजली का खंभा एक साल से तिरछा है। इसके लिए शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा है कि इस खंभे को ठीक करने के लिये एक वर्ष से विभाग के अधिकारियों से कह रहा हूं। लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11000 की लाइन जमीन से मात्र 6 इंच की दूरी पर है। किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा। कहा कि अब हर काम माननीय मंत्री जी से कहना ठीक नहीं लगता। अधिशासी अभियंता, एसडीओ टाउन और अवर अभियंता इस पर ध्यान दें।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि इसे ठीक कराने के लिए 20 बार बिजली निगम के नीचे से लेकर बड़े अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वस्त किया जाता है। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे को बदलने के लिए 11 मीटर का पोल चाहिए, जबकि वर्तमान में स्टोर में 9 मीटर का है। विभाग इस समस्या को दूर करने की कोशिश में जुटा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें