फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्षेत्रीय विधायक को अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। श्री ठाकुर जी, श्री राम जानकी मंदिर, चिरैयाडाड़ अमिला परिसर में शुक्रवार को मधुबन के भाजपा विधायक रामविलास चौहान का मंदिर समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान ने मंदिर समिति को आश्वस्त किया कि फोर लेन परियोजना में गई मंदिर की भूमि के मुआवज़े से परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार और प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, दुर्गेश सिंह, बेचू राजभर, बृजभूषण सिंह, दिनेश सिंह,संतोष सिंह, गुलजार सोनकर, पिंटू सिंह, शीतल सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें