फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने कुलपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश अनुदानित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के जिला संगठन की आपात बैठक बृहस्पतिवार को नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्रांगण में हुई। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह द्वारा 78 संविदा प्राध्यापकों को गत चार माह से वेतन नहीं देने एवं उनका संविदा विस्तार न कर सेवा समाप्त करने की निंदा की। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डॉ. बंशीधर सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुसार किसी भी प्राध्यापक को उस पाठ्यक्रम की मान्यता समाप्ति से पहले उसकी संविदा समाप्त नहीं किया जा सकता है। कुलपति का यह कृत्य गलत है। उत्तर प्रदेश सरकार से कुलपति के इस अन्याय पर अंकुश लगाया जाए। चेताया कि यदि संविदा प्राध्यापकों का संविदा विस्तार तत्काल करते हुए बकाया वेतन भुगतान अविलंब किया जाए। अन्यथा जिले के समस्त संविदा प्राध्यापक कुलपति का घेराव करने के लिए वाराणसी कूच करने को बाध्य होंगे।
अंत में सभी प्राध्यापकों ने प्रतीकात्मक कुलपति प्रो. टीएन सिंह के पुतले को गधे पर बैठा कर घुमाया गया। साथ ही पुतला दहन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, डॉ. जफर अहमद, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मनोज उपाध्याय, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. पीकेपांडेय, अमित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें