फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी असलहे जमा कराने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए शासन ने लोगों को लाइसेंसी असलहों को थानों में जमा कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी करके सभी असलहों को जमा कराने को कहा गया है। थानों से असलहों को जमा कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 6529 लाइसेंसी असलहे हैं। इन असलहों को चुनाव आने पर शांति व्यवस्था बनाने और चुनाव प्रक्रिया पूरी शांतिंपूर्ण कराने के उद्ेश्य से असलहों को थानों में जमा कराया जाना है। लाइसेंसी असलहा धारकों को यह भी छूट है कि वे चाहें तो अपने लाइसेसी असलहे लाइसेंसी शस्त्र की दुकानों पर जमा करके उसकी रसीद थानों में जमा कर सकते हैं। जनपद के सभी 11 थानों की ओर से शहरों कस्बों और गांवों के लाइसेंसी असलहा धारकों को सूचना दे दी गई है। सबसे अधिक लाइसेंसी असलहे घोसी कोतवाली क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम 264 लाइसेंसी असलहे दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में हैं। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी का कहना है कि इस आशय का आदेश मिलने पर इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें