फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैंकों में दो हजार रुपये की नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गत शुक्रवार को अचानक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। जिसके बाद मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के बैंक शाखाओं में नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। लोग दो हजार रुपये के नोट जमा कराने बैंक शाखाओं में पहुंचे। हालांकि पहले दिन भीड़ नहीं दिखाई दी। पहले दिन लगभग पांच करोड़ रुपया जमा किया गया।
विज्ञापन

नगर सहित जिले में विभिन्न बैंकों की 172 बैंक शाखाएं हैं। आरबीआई ने गत शुक्रवार को अचानक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा करने के बाद बाद मंगलवार से नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के बैंक शाखाओं में दो हजार रुपया के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बार नोट बदलने के लिए अधिक समय मिलने के कारण लोगों में कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई दे रही थी। यही कारण रहा कि पहले दिन बैंक शाखाओं में कम संख्या में ग्राहक नोट बदलने बैंक पहुंचे। किसी भी बैंक में नोट बदलने के लिए लाइन नहीं लगी थी। सामान्य दिनों की तरह ही लेन-देन की प्रकिया चल रही थी। पहले दिन जिले के बैंक शाखाओं में लगभग पांच करोड़ रुपया जमा किया गया। एलडीएम अनिल कुमार सिन्हा का कहना था कि बैंक शाखाओं में भीड़ अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त काउंटर बनाया जाएगा। अन्यथा प्रतिदिन की तरह लेनदेन की प्रक्रिया में ही शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें