बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के लोहाटीकर गांव में सोमवार की शाम एक महिला ने घरेलू विवाद को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मृतका मंशा देवी 38 पत्नी बृजेश यादव सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लोहाटीकर गांव की निवासी थी। पुलिस की माने तो महिला का पति बृजेश यादव रोज शराब पीने का आदी है। वह अक्सर घर में शराब पीकर आता है और अपनी पत्नी मंशा देवी को तंग करता था।
सोमवार को भी वह शराब पीने के लिए पत्नी से पैसा मांग रहा था पैसा देने से मना करने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट किया जिससे नाराज होकर मंशा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जब तक परिवार को जहर खाने की जानकारी हुई तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंशा देवी को तीन लड़कियां और एक बेटा है सबसे बड़ी लड़की पंद्रह साल की है जबकि छोटी बेटी चार साल की है। मां की मौत से दुखी बच्चों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी आर एन राय ने बताया कि महिला ने पारिवारिक कारणों से जहर खाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।