फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द होने पर बंदी को भर्ती कराया सदर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी की हालत बुधवार की रात को अचानक बिगड़ गई। जेल अधिकारियों ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बीमार बंदी अखिलेश कुमार 27 मधुबन थाना क्षेत्र का निवासी है। वह बीते तीन वर्षो से जिला कारागार में निरुद्ध है। रात में उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। जेल के अधिकारियों के अनुसार बंदी को उपचार के लिए पहले जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे रात के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बंदी अखिलेश की हालत में सुधार होने पर डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दिया। इस संबंध में जिला कारागार के जेलर एके झा का कहना था कि कैदी को पेट में दर्द संबंधी शिकायत हुई थी। इस पर उसे सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराना पड़ा। हालत में सुधार होने पर डाक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। उसे फिर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरी तरफ जेल में बंदी के जहर खाने की चर्चा आम हो गई थी। हालांकि डाक्टर और डिप्टी जेलर से बातचीत करने पर जहर खाने की बात अफवाह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें