फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल

Sat, 11 Jul 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश और तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। 24 घंटों से रुक रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं से कई स्थानों पर पुराने पेड़ों और विद्युत पोल गिर गए। इसकी वजह से कई क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद से ही वर्षा होती रही। इसकी वजह से शहर के ही नरईबांध के पास एक विशालकाय पेड़ की मोटी डाल मेन सप्लाई वाले तार पर गिर गई। इसके अलावा नरई बांध स्थित बिजली का बड़ा पोल गिर गया।
इसके नजदीक ही एक मकान के ऊपर लोहे की छड़ें निकली हुई थीं जिससे तेज हवाओं के झोंकों से हिलते हुए बिजली के तार उन छड़ों का सपर्श कर रहने लगे। इससे आपूर्ति में बाधा आई। अवर अभियंता ने  विभागीय कर्मचारियों के साथ वारिस में ही पेड़ की डालें कटवाईं। मकान के ऊपर की छड़ें कटकवाईं और पेड़ की डाल कटवाकर हटवाने में तो काफी वक्त लगा। तार डाल में बुरी तरह उलझ गए थे। इसका नतीजा हुआ कि फीडर नंबर एक से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे जिला अस्पताल, कचहरी , कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, तहसील परिसर सहित सभी सरकारी कार्यालयों में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में 24 घंटे आपूर्ति वाली लाइन खराब होने की नतीजा रहा कि यहां रात भर अंधेरा रहा। पेय जलापूर्ति बाधित रही। इमरजेंसी वार्ड में हैंडपंप से बाल्टियों में भरकर पानी लाना पड़ा। शनिवार की शाम को  बिजली बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता आर जे यादव का कहना है कि तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से समस्या आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें