यूपीडा द्वारा एक माह पूर्व बनाया पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग एक माह के अंदर ही गड्ढे में तब्दील।सं?
- फोटो : MAU
पिपरीडीह। क्षेत्र के काझा-बढुुुआगोदाम मार्ग मरम्मत के 45 दिन बाद ही उखड़ने लगा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के दौरान बढुुआगोदाम-काझा मार्ग पर मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर चलने से सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई थी। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। विरोध को देखते हुए प्रशासन ने यूपीडा को मरम्मत कराने की जिम्मेदारी दी थी। जिस पर कार्य शुरू हुआ। इसे लेकर लोगों में बेहतर आवागमन की आस जगी, लेकिन 45 के अंदर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग के पास सड़क धंस गई है। क्षेत्र के संजय, हीरा प्रसाद, मनोज कुमार, अनिल सुनील, प्रमोद्र, राजेश का कहना है कि मरम्मत कार्य में खानापूर्ति की गई है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। जांच भी नहीं कराई गई।