मुहम्मदाबाद गोहना। वित्तीय वर्ष 2011-12 में खाद्यान्न घोटाले के आरोपी राइस मिल संचालक की पौने तीन करोड़ से अधिक की सपंत्ति नीलाम की जाएगी। बकाया वसूली के लिए यह नीलामी नौ सितंबर को तहसील प्रशासन कराएगा। तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि चिरैयाकोट निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता राइस मिल संचालक हैं। 2011-12 में उस पर सरकारी धान की कालाबाजारी कर उसे खुले बाजार में बेचने का आरोप है। धान का वास्तविक मूल्य जमा करने के लिए नोटिस जारी हुआ लेकिन उसने बकाया जमा नही किया। करीब 10 साल बाद भी बकाया जमा न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर वसूली के लिए आरसी जारी की गई। लेकिन फिर भी धनराशि जमा नहीं की गई। ऐसे में तहसील प्रशासन ने बकाया वसूली के लिए नौ सितंबर को तहसील परिसर में उसकी अचल संपत्ति नीलाम कराने का फैसला लिया। बताया कि चिरैयाकोट के बागदासी सोहबत बाग स्थित जमीन की नीलामी के लिए तहसील परिसर में खुली बोली लगाई जाएगी।