फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महषि बाल्मिकी की साधना स्थली रहा है वनदेवी धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित प्राचीन वनदेवी मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह स्थान महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली रहा है। कहा जाता है कि जगत जननी सीता ने भी अपने अखंड पतिव्रत धर्म का पालन करते हुए यहीं पर लव कुश को जन्म दिया था। इस प्रकार यह स्थान आदि पुरुष वाल्मीकि, मर्यादा पुरुषोत्तम राम तथा माता सीता से जुड़ा हुआ है। यहां तो प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आने का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र में दूर दराज सहित पूर्वांचल के गैर जनपदों से श्रद्धालुओं का रेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें