फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को लेकर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
राशन कार्ड की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं हकीकतपुर मोहल्ले की महिलाएं
विज्ञापन
राशनकार्ड बनाने में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को चार सूत्री मांग पत्र सौंप कर समस्या दूर कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


बुनकर फलाही कौंसिल के धरने की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष नौशाद अंसारी ने कहा कि मऊ एक बुनकर बाहुल्य जिला है। यहां पर 95 प्रतिशत बुनकर ,गरीब एवं मजदूर हैं और सभी लोग पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के पात्र हैं। लेकिन जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड में बड़े पैमाने पर धांधली की गई।

कई जगहों पर अपात्रों के साथ साथ कोटेदारों ने भी अपना पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवा लिया है। जिसके कारण बहुत बड़ी संख्या में पात्र लोगों का कार्ड नही बन सका है। शमीम अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन डोर टू डोर सर्वे करके राशन कार्ड बनाए।
विज्ञापन


इस कार्य से जनप्रतिनिधियों को दूर रखा जाए। इस दौरान अंसार, रईस अहमद, शकील अहमद, अनवार, सूरत, आदि मौजूद रहे। उधर, हकीकतपुरा मुसहर बस्ती की महिलाओं ने भी राशन कार्ड को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा।

महिलाओं ने बताया कि नया राशन कार्ड बनने के दौरान सभी ने आनलाइन आवेदन किया। लेकिन किसी का भी राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी पात्र है।
विज्ञापन


उसका राशन कार्ड जरुर बनेगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मुख्य रुप से शकुंतला, पूनम, सुनीता, दुर्गा, शांती, रामप्यारी, आशा मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें