फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में आए बालक को पिकअप ने रौंदा

Mon, 18 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव के समीप दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर रविवार को एक पिकअप ने ननिहाल में आए एक आठ वर्षीय मासूम को रौंद दिया। इस हादसे में बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।


दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव निवासी हरिशंकर तिवारी की बेटी का आठ वर्षीय पुत्र गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आया था। मोहित पांडेय (08) पुत्र उदयनरायन मुख्य रूप से बलिया के नियनियां गांव का निवासी है।
विज्ञापन



वह रविवार को अपने नाना के साथ बाजार गया था। घर वापस लौटते समय मधुबन से दोहरीघाट जा रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इससे मोहित की घटना स्थल पर मौत हो गई।


 सूचना पाकर गांव से सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचे तबतक पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बालक के शव को अपने कब्जे में लिया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस भी पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें