फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर सचिवों का प्रदर्शन

Tue, 31 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान की मांग को लेकर सहकारी सचिवों ने उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि अगर जल्द ही उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद सचिवों ने मांगों के बाबत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी संघ की मऊ शाखा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारी समिति के कर्मचारियोें के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन



 बीते आठ वर्ष से सरकार सहकारी समिति के सचिवों को वेतन नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ऐसे मेें कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सरकार परेशान कर रही है।
विज्ञापन



 उन्हें जीपीएफ और फंड नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द        ही सरकार सहकारी सचिवों के वेतन का भुगतान नहीं करती है तो सचिव उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रभुनाथ यादव, लल्लन यादव, विरेन्द्र राम, अच्छेलाल, शिवशंकर, सुबाष,  प्रमोद सिंह, विनोद राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें