समाजवादी पेंशन योजना में धांधली किए जाने के मामले में परदहां मोहल्ले के
नंदूपोखरा देवपरा की महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान
महिलाओं ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना से
वंचित कर दिया गया है जबकि अपात्रों को योजना के तहत चयन कर लिया गया है।
कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित होने से हम लोगों को तमाम
समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया
गया, बावजूद जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
कहा कि मामले की
जांच कर पात्रों को योजना में अविलंब शामिल नहीं किया, तो हम लोग आंदोलन
तेज करने को बाध्य हो होंगे। ज्ञापन सौपने वालों में कमलावती देवी, मंशा
देवी, शिवकुमारी, उर्मिला देवी, मंशा देवी, लालमती देवी, शारदा देवी,
मुराही देवी, फूलवासी, शांति देवी, गीता देवी, जमुनी देवी आदि शामिल रहीं।