मऊ। रेलवे की 139 हेल्पलाइन यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। शुक्रवार को इसीक्रम में एक यात्री के लिए यह सुविधा उसके लिए मुफीद साबित हुई। उत्सर्ग एक्सप्रेस के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के B1 कोच में यात्रा कर रहे बलिया के अरविंद यादव के बेटे को भूख लगी। इसके लिए पहले तो उन्होेंने ट्रेन में ही दूध की मांग की लेकिन पेंट्रीकार न होने से यह सुविधा न मिलने पर उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर गर्म दूध उपलब्ध कराने की मांग की।
यह सूचना वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल में कार्यरत अनिल यादव ने मंडल वाणिज्य अधीक्षक मऊ अखिलेश कुमार को बताया गया। जहां अखिलेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मऊ स्टेशन पर तैनात उप मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार ने ट्रेन के मऊ जंक्शन पहुंचने पर अरविंद यादव को गर्म दूध पहुंचाया।