दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
कस्बे में आचार्य श्याम पांडेय ने विधिवत पूजन कराया। घरों में जहां परिवारजन मिलकर गणपति की प्रतिमा को स्थापित कर आरती और पूजा-पाठ कर रहे थे। पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश की संध्या आरती की गई।