फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम के दर्द भरे नौहों ने अजादारों को रुलाया

विज्ञापन
घोसी के सदर इमामबाड़ा बड़ागांव में मोहर्रम के अवसर पर तकरीर करते मौलाना नौशाद अली ।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। नगर के बड़ागांव में रविवार को मुहर्रम की पहली तारीख पर सुबह से ही मजलिसों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान मातम और नौहोें से शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की गई। दर्द भरे नौहों से मौजूद लोगोंक की आंखें छलक पड़ीं। घरों में बनाए गए अजाखानों में जहां मजलिसें हुईं तो वहीं इमामबाड़े भी अजादारों से गुलजार रहे। जाफरी अजाखाने में मौलना मोजाहिर हुसैन और सदर इमाम बारगाह पर मौलाना नौशाद अली ने इमाम हुसैन के मदीना से कर्बला के सफर में क़र्बला की शहादत का बयान किया। जिसे सुन कर अजादारों की आखें नम हो गयीं। अंजुमन मासूमिया के नौहे ‘जहरा की थी रन में सदा आगोश में आजा हुसैन’ ने लोगों को रुला दिया। काजिम हुसैन, जहीर हुसैन, ग़जनफर अब्बास, इक़बाल अहमद, जफर मेंहदी, आलमदार हुसैन, शहादत अली, तनवीर रजा उपस्थित रहे। दूसरी मोहर्रम को दुलदुल का जुलूस जुम्मन मोनीर हसन के यहाँ से निकलेगा। जिसमे अंजुमन सज्जादिया नौहा व मातम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें