फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धान खरीद का पोर्टल बंद, किसानों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। धान खरीद में आ रही समस्याओं से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले रविवार को खिलची रजडीहा गांव में आयोजित वर्चुअल बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने फरवरी तक धान खरीद जारी रखने की घोषणा की थी इसके बावजूद जिले के सभी धान क्रय केंद्रों के पोर्टल अचानक बंद कर दिए गए हैं। इससे किसानों को धान बेचने में भारी बाधा आ रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 28 फरवरी तक खरीद जारी रहेगी, इसी भरोसे पर उन्होंने इंतजार किया, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों की धान फीडिंग पोर्टल पर नहीं की गई।
इसी बीच लखनऊ स्तर से पोर्टल बंद होने की सूचना आने के बाद किसानों में भय और असमंजस की स्थिति बन गई है। किसानों का कहना है कि जितने किसानों का धान खरीदा जाना है, उससे कई गुना अधिक किसानों की फीडिंग लंबित है। बैठक में तय हुआ कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान चंदौली कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपेंगे और समस्याओं से अवगत कराएंगे। बैठक में किसान मजदूर संयुक्त यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान विकास मंच, भारतीय किसान यूनियन, बीकेयू जनशक्ति सहित कई किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन किसान विकास मंच के संयोजक रामअवध सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें