फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक, चालक को पीटा

विज्ञापन
truck
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम के पास गुरुवार की शाम चार बजे विवाद के बाद मनबढ़ों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर मालिक और चालक की पिटाई की। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। ट्रक मालिक ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें दो लोगों पर मारपीटकर 60 हजार रुपया के साथ सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया गया।  
विज्ञापन


 ट्रक मालिक आशीष नरायण राय कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव और चालक जितेंद्र यादव आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के निवासी हैं। बताया जाता है आशीष बिहार से बालू लादकर मऊ लाकर बेचने का काम करता है। ट्रक में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे ट्रक का चालक बढ़ुआ गोदाम बाजार में मौजूद गैरज पर ठीक करा रहा था।

इस दौरान वहां पहले से खड़े एक अन्य ट्रक के मालिक और चालक से जितेंद्र का विवाद हो गया। बात बढ़ने पर जितेंद्र ने अपने मालिक आशीष राय को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया। आशीष राय अपने भाई विट्टू राय के साथ गैरेज पर पहुंचे। इस दौरान आशीष से भी विवाद हो गया। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ीत की दी गई तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें