फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मारपीट का बदला लेने के लिए की थी हत्या

विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार आरोपी - फाइल फोटो
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्दोपुर जाने वाले रास्ते से मंगलवार की रात करीब 2:45 बजे पुलिस ने प्रदीप कुमार और मोहित उर्फ ऋतिक रोशन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोप है कि शादी में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए 14 सितंबर की शाम इन्हीं दोनों ने कुछ साथियों के साथ मिलकर रानीपुर थाना के काझा लखनुआडीह निवासी अनीश कुमार (25) की हत्या की थी।
विज्ञापन

पांच टीमें दे रही थीं दबिश
पुलिस की पांच टीमें, चिरैयाकोट थाना, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस की टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में संभावित जगहों पर दबिश दे रही थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात 2:30 बजे अब्दोपुर जाने वाले पर घेराबंदी की। दोनों मिर्जापुर गांव की तरफ से नासिरपुर होते हुए रामनवल सिंह डिग्री कॉलेज के रास्ते से जा रहे थे। घटना के 34 घंटे के अंदर ही टीम को सफलता मिली और दोनोें गिरफ्तार कर लिए गए।
दो नामजद और पांच अज्ञात पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
अनीश कुमार के पिता मनीराम की तहरीर पर पुलिस ने गोलू और मोहित के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस की पूछताछ में गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के जलालाबाद निवासी प्रदीप कुमार और डिल्ला निवासी मोहित उर्फ ऋतिक रोशन ने बताया कि बीते 22 अगस्त को वो जलालाबाद गांव निवासी गोलू के साथ चिरैयाकोट थाना के अमिरहां गांव में एक शादी समारोह में आए थे। वहीं पर रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा लखनुआडीह निवासी गोल्डी और गोलू के बीच विवाद हो गया था। उसी का बदला लेने के लिए 14 अगस्त की शाम पांच बजे वो दोनों व गोलू अपने पांच अन्य साथियों के साथ सरसेना पेट्रोलपंप के आगे घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही गोल्डी और अनीश कुमार आए, उनसे वाद विवाद हो गया और गोलू ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। अनीश कुमार को गोली लग गई और उसकी मौत हो गयी। गोल्डी बच गया और हड़बड़ाहट में पल्सर बाइक छोड़ कर भाग गए थे।
विज्ञापन

युवक की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धाराएं बढ़ाते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है। पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों, स्वाट और सर्विलांस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। - अनूप कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें