नगर पालिका परिषद की बैठक कक्ष में सत्र 2026-27 के बजट के लिए बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने की। इस बैठक में बोर्ड के समक्ष सत्र 2026-27 का 3 अरब 41 करोड़ 79 लाख रुपये का महा बजट पेश किया गया।
सभी प्रस्तावों को सभासदों ने नगर के विकास, नगरवासियों के हित एवं जनकल्याण के मद्देनजर ध्वनिमत से पारित कर दिया। विकास के सभी पहलुओं पर बिंदुवार गहन चर्चा के बाद बजट से संबंधित सभी प्रस्तावों को सभासदों ने नगर के विकास, नगरवासियों के हित के मद्देनजर ध्वनिमत से पारित कर दिया।
कुछ मुद्दों पर थोड़ी नोंक-झोंक हो गई थी। बोर्ड द्वारा पारित 3 अरब 41 करोड़ 79 लाख रुपये के इस बजट को नगर के निर्माण एवं विकास से जोड़ कर देखा जा रहा है।
बैठक में निर्धारित रुपये के आंकड़े के सापेक्ष अधिक धनापूर्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इस वर्ष के पुनरीक्षित बजट के रूप में 3 अरब 38 करोड़ 68 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट लाया गया है, जिसे सभासदों ने पास कर दिया।
इस बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि इस बैठक में नियोजित योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति पर्याप्त बजट के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है।
इससे विकास, निर्माण कार्याें में तेजी आएगी। बजट से ब्रह्मस्थान टैक्सी स्टैंड का ठेका नीलामी, विज्ञापन शुल्क/ग्लोसाईन बोर्ड की वसूली ठेके पर दिए जाने, नलकूपों के संचालन और पाइप लाइन लीकेज मरम्मत, आवश्यक निर्माण कार्य व पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने सहित महत्वपूर्ण निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव रहे।
बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा क बोर्ड की हर मंशा को जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।इस दौरान लेखाकार-त्रिलोकनाथ मिश्रा, कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-सत्य प्रकाश आदि शामिल थे।